Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsOptimal TV Viewing Distance How to Enhance Your Watching Experience
टीवी को सही जगह लगाओ, हर सीन का मजा बढ़ाओ

टीवी को सही जगह लगाओ, हर सीन का मजा बढ़ाओ

संक्षेप: ब्रिटेन के उपभोक्ता संगठन व्हिच के विशेषज्ञों ने बताया है कि ज्यादातर लोग अपने टीवी को गलत दूरी पर रखते हैं। टीवी के आकार के अनुसार सही दूरी 32 इंच के लिए 7 फीट से लेकर 65 इंच के लिए 13 फीट तक होनी...

Sat, 25 Oct 2025 12:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लंदन, एजेंसी। ज्यादातर लोग अपने टीवी को गलत जगह पर रखते हैं, जिससे टीवी देखने का मजा कम हो सकता है। अगर टीवी सही दूरी पर नहीं है तो तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं दिखती और सिर हिलाकर देखना पड़ सकता है। ब्रिटेन के उपभोक्ता संगठन व्हिच के विशेषज्ञों ने हाल ही में इस संबंध में एक रिसर्च की। उन्होंने अलग-अलग आकार के टीवी का विश्लेषण किया। इस दौरान लोगों से टीवी देखने की दूरी आजमाई और पाया कि हर टीवी के लिए एक सही दूरी होती है। उदाहरण के लिए : 32 इंच का टीवी : 7 फीट (2 मीटर) दूर 40-43 इंच का टीवी : 8 फीट (2.5 मीटर) दूर 48-50 इंच का टीवी : 9-10 फीट (2.7-3 मीटर) दूर 55 इंच का टीवी : 11-12 फीट (3.4-3.7 मीटर) दूर 65 इंच का टीवी : 13 फीट (4 मीटर) दूर विशेषज्ञों ने बताया कि अगर टीवी इससे छोटा या बड़ा है तो दूरी को उसी हिसाब से रखें।

विशेषज्ञों ने 1,200 से ज्यादा लोगों से पूछा कि वे घर में अपने टीवी से कितनी दूरी पर बैठते हैं। पता चला कि दो-तिहाई लोग (लगभग 66%) अपने टीवी को गलत जगह पर रखते हैं। इसका मतलब है कि ब्रिटेन में 10 करोड़ से ज्यादा घरों में टीवी सही दूरी पर नहीं है। सही दूरी पर बैठने से तस्वीर साफ दिखती है और आंखों को भी आराम मिलता है। टीवी को सही कोण पर रखना भी जरूरी है। इसे उस जगह की ओर रखो जहां सब लोग बैठते हैं। अगर कोण गलत हो तो स्क्रीन धुंधली या फीकी दिख सकती है। अगर सोफा या कुर्सी टीवी से बहुत पास या दूर है तो उसे थोड़ा आगे-पीछे करो।सही दूरी से तुम फिल्मों और कार्टून का पूरा मजा ले सकते हैं। बॉक्स - टीवी के पास बैठना आंखों के लिए हानिकारक अकसर माता-पिता हमें टीवी के बहुत पास बैठने से रोकते थे। कहते थे कि आंखें खराब हो जाएंगी। इस वजह से लोगों में यह धारणा बन गई कि टीवी या कंप्यूटर के बहुत पास बैठना हानिकारक है। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह मिथक है। टीवी या कंप्यूटर के बहुत पास बैठने से आपकी आंखों पर कोई नुकसान नहीं होता। हालांकि, कुछ लोगों को पास की चीजें धुंधली दिखती हैं। अगर ऐसे लोग बिना चश्मे के पास से टीवी देखें, तो उनकी आंखों को बहुत ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इससे आंखें थक जाती हैं और कभी-कभी सिरदर्द भी हो सकता है। अगर डॉक्टर ने आपको पास की चीजें देखने के लिए चश्मा या लेंस दिया है, तो उसे पहनें। लंबे समय तक टीवी देखने के बजाय, बीच-बीच में आंखे बंद करें या कमरे में चारों ओर देखें ताकि आंखों को आराम मिले।