ईडी मामले में विपक्ष ने शुरू की ममता की घेराबंदी

Jan 08, 2026 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतीक जैन के घर पहुंचने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने इसे असंवैधानिक बताया और कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी ममता पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि आई-पैक पार्टी के लिए सियासी साजिश कर रहा है।

ईडी मामले में विपक्ष ने शुरू की ममता की घेराबंदी

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में आई-पैक के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने के मामले में विपक्ष ने घेराबंदी शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि इस मामले में ममता बनर्जी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ईडी की कार्रवाई के दौरान ममता बनर्जी ने जो किया वो पूरी तरह से असंवैधानिक है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय एजेंसी के काम में बाधा डालने का काम किया है। छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री का प्रतीक जैन के घर पहुंचने के मामले में कड़ा कानूनी कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अलावा कोलकाता के पुलिस कमिश्नर भी वहां पहुंचे तो पूरी तरह से अनैतिक है। कांग्रेस: अधीर ने ममता पर उठाया सवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि आई-पैक तृणमूल कांग्रेस के लिए आंख और कान की तरह काम कर रहा। उन्होंने कहा कंपनी पार्टी को चुनावों में जीत दिलाने के लिए सियासी साजिश रचने के काम में जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी का पहुंचना सवाल उठाता है कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी नेताओं से पैसे वसूली करने का जरिया है जिसका इस्तेमाल चुनावों में जीत के लिए किया जाता है। आई-पैक पर अधीर के गंभीर आरोप अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रतीक जैन के कहने पर तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद से युसूफ पठान को उतारा। इसी तरह मुर्शिदाबाद में दंगे के लिए विधायक हुमायूं कबीर को आगे किया था। उन्होंने कहा कि मैं दीदी से पूछता हूं कि ईडी की कार्रवाई के बीच वे जैन के घर क्यों पहुंची। ईडी देश की कई पार्टियों के खिलाफ जांच कर रही है तो आप इतना क्यों घबरा जाती हैं? चुनावों को लेकर कोई ऐसी तैयारी तो नहीं जो जांच में सामने आ जाए? सीपीआई(एम): सच कभी सामने नहीं आएगा सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल के सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया है कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा- तृणमूल में सांठगांठ हो चुकी है। छापेमारी का ड्रामा पूरा हो गया है लेकिन सच्चाई कभी सामने नहीं आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला घोटाले के मुख्य आरोपियों के खिलाफ एजेंसियां जांच नहीं कर रही है। आई-पैक एक प्राइवेट कंपनी है। ईडी ने छापा मारा तो मुख्यमंत्री वहां क्यों गईं। पुलिस के अधिकारी वहां क्यों पहुंचे। इस सवाल का जवाब कौन देगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।