Opposition Questions Maharashtra Law and Order Demands Devendra Fadnavis Resignation After Minister s Daughter Harassment Incident जलगांव छेड़छाड़ मामला : मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ के बाद विपक्ष से सरकार पर हमला बोला, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsOpposition Questions Maharashtra Law and Order Demands Devendra Fadnavis Resignation After Minister s Daughter Harassment Incident

जलगांव छेड़छाड़ मामला : मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ के बाद विपक्ष से सरकार पर हमला बोला

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है, जबकि राकांपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 March 2025 09:45 PM
share Share
Follow Us on
 जलगांव छेड़छाड़ मामला : मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ के बाद विपक्ष से सरकार पर हमला बोला

विपक्ष ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, देवेन्द्र फडणवीस का इस्तीफा मांगा मुख्यमंत्री ने कहा, राजनीतिक संरक्षण प्राप्त आरोपियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई होगी

जलगांव, एजेंसी। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में केंद्रीय मंत्री की बेटी से हुई छेड़छाड़ के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है। वहीं राकांपा (एसपी) कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री की बेटी से 24 फरवरी को शुक्रवार रात मुक्ताईनगर के कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान छेड़छाड़ की घटना हुई। यह मामला सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने घटना की निंदा करते हुए विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ गुंडों द्वारा छेड़छाड़ और सुरक्षा गार्डों को धक्का देने की घटना बेहद चिंताजनक है। गृह विभाग का कामकाज संभाल रहे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का ध्यान कानून व्यवस्था पर नहीं है। फडणवीस को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और राज्य में माताओं व बहनों की सुरक्षा के लिए राज्य को पूर्णकालिक सक्षम गृह मंत्री देना चाहिए।

गैंगस्टर को महायुति का संरक्षण : विजय वडेट्टीवार

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि पुलिस सुरक्षा में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ की खबर महाराष्ट्र में एक सच्चाई है। उन्होंने दावा किया, मंत्री को सीधे थाने जाकर मांग करनी पड़ी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। हम लंबे समय से कह रहे हैं कि राज्य में पुलिस का अब कोई डर नहीं रह गया है, क्योंकि गैंगस्टर को महायुति का संरक्षण प्राप्त है। वडेट्टीवार ने कहा कि महायुति सरकार को उसकी केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखा दिया है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह घटना मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को जगाएगी।

अपराधियों को पुलिस का डर नहीं : एकनाथ

पूर्व मंत्री एवं राकांपा (एसपी) नेता एकनाथ खडसे ने कहा, पुलिस को पहले भी इन लड़कों के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं, लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। ये लड़के शातिर अपराधी हैं। इन लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं और अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं है। एकनाथ खडसे ने कहा, लड़कियां शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आती हैं। माता-पिता का मानना ​​है कि उनकी बेटियों के नाम का खुलासा नहीं किया जाना चाहिए। राकांपा (एसपी) नेता ने कहा, मैंने पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक से बातकर मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है।

आरोपी एक राजनीतिक दल से हैं : मुख्यमंत्री

रायगढ़ में मुख्यमंत्री फडणवीस ने मीडिया से कहा, ‘केंद्रीय मंत्री की बेटी को परेशान करने वाले लोग एक राजनीतिक दल से हैं। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेटियों की सुरक्षा हमार कर्तव्य : प्रताप सरनाईक

महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने भी घटना की निंदा की और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री सरनाईक ने मीडिया से कहा, “अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। चाहे वह केंद्रीय मंत्री की बेटी हो या गरीब किसान की बेटी, दोनों हमारे लिए समान हैं। हम दोनों की सुरक्षा करेंगे।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।