सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस पर 193 सांसदों ने किए हस्ताक्षर
नई दिल्ली में 193 विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दिया है। लोकसभा और राज्यसभा में से किसी एक सदन में यह नोटिस शुक्रवार को प्रस्तुत किया जा सकता है। नोटिस में सीईसी के खिलाफ सात आरोप हैं, जिनमें चुनावी धोखाधड़ी और दलगत भेदभाव शामिल हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस पर 193 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। अब यह नोटिस शुक्रवार को लोकसभा या राज्यसभा में से किसी भी एक सदन में दिया जा सकता है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 सांसदों ने प्रस्ताव के प्रति समर्थन जताते हुए हस्ताक्षर किए। गुरुवार को भी कई सांसद हस्ताक्षर के लिए आगे आए, जबकि 150 सांसदों के हस्ताक्षर की अनिवार्य संख्या पहले ही पूरी हो चुकी थी। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को नोटिस जमा कर दिया जाएगा, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसे पहले किस सदन में लाया जाएगा।जानकारी
के अनुसार, हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भी शामिल हैं। आप अब गठबंधन का हिस्सा नहीं है।नोटिस में सात आरोपएक उच्चस्तरीय सूत्र ने बताया कि नोटिस में सीईसी के खिलाफ सात आरोप सूचीबद्ध किए गए हैं। इनमें दलगत भेदभाव का बर्ताव करना, चुनावी धोखाधड़ी की जांच में रुकावट डालना और बड़े पैमाने पर मतदाताओं को वोट के अधिकार से रोकना जैसे आरोप शामिल हैं। बता दें कि विपक्षी दल कई बार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और अन्य मुद्दों को लेकर सीईसी पर सत्तासीन भाजपा की मदद का आरोप लगाते रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


