संविधान पर आक्रमण रोककर लोकतंत्र को जिताया : राहुल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में, विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संशोधन) बिल को पारित न होने को अपनी बड़ी सफलता बताया। राहुल गांधी ने इसे संविधान पर आक्रमण करार दिया और कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री से महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करने की मांग की, जिसका विपक्ष समर्थन करेगा।

संविधान पर आक्रमण रोककर लोकतंत्र को जिताया : राहुल

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संशोधन) बिल पारित नहीं हो पाने को विपक्ष ने अपनी बड़ी सफलता करार दिया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह संशोधन विधेयक संविधान पर आक्रमण था, जिसे विपक्ष ने एकजुटता के साथ रोक दिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत भी कहा है। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह महिला आरक्षण विधेयक नहीं था, बल्कि हिंदुस्तान के राजनीतिक और चुनावी ढांचे को बदलने की कोशिश थी। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि अगर आप महिला आरक्षण विधेयक लाना चाहते हैं, तो 2023 का महिला आरक्षण विधेयक आज से लागू कर दीजिए।

पूरा विपक्ष आपको 100 प्रतिशत समर्थन देगा। अगर ऐसा किया गया तो हम महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करवा देंगे।’

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।