जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन त्राशी-1'
- इलाके में दो से तीन विदेशी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

नोट: खबर अपडेट की गई है। कृपया इसी कॉपी का प्रयोग करें। जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन त्राशी-1' - सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ जारी - इलाके में दो से तीन विदेशी आतंकियों के छिपे होने की आशंका जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर जंगली इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में दो से तीन विदेशी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त जवानों को मौके पर भेजा गया है।
सुरक्षा बलों ने इस अभियान को 'ऑपरेशन त्राशी-1' नाम दिया है। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के चतरू क्षेत्र में मन्द्रल-सिंघूरा के पास दोपहर के समय घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। जम्मू स्थित सेना की 'व्हाइट नाइट कोर' ने एक्स पोस्ट में बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाए जा रहे संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान के तहत तलाशी के दौरान आतंकियों से संपर्क हुआ। ये आतंकी कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश करते हुए हथगोले भी फेंके, जिसके बाद सेना ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। सेना, सीआरपीएफ व पुलिस बल मौके पर डटे अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। कुछ समय तक दोनों तरफ से बीच में रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बल लगातार आगे बढ़ रहे हैं और तलाशी अभियान जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


