जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन 'शेरावली' नौवें दिन भी जारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजौरी, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की खोज के लिए ऑपरेशन 'शेरावली' नौवें दिन भी जारी है। मंजाकोट सेक्टर के घने जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने का संदेह है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है।

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन 'शेरावली' नौवें दिन भी जारी

राजौरी, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों की तलाश में जारी ऑपरेशन 'शेरावली' रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में मुगलन और दोरीमल के घने जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने का संदेह है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ जवानों द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया और घने जंगल क्षेत्र के अंदर और आस-पास के मुख्य रास्तों पर अपनी मौजूदगी और बढ़ा दी। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल और सामग्री भी भेजी गई है।

वरिष्ठ अधिकारी लगातार ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।