विदेश:::ओपनएआई के रोबोटिक्स प्रमुख ने इस्तीफा दिया
लॉस एंजेलेस में ओपनएआई की रोबोटिक्स टीम की प्रमुख कैटलिन कालिनोव्स्की ने पेंटागन के साथ समझौते के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस समझौते को जल्दबाजी में किया गया बताया और चिंता जताई कि इसमें सरकारी निगरानी और स्वायत्त हथियारों पर स्पष्ट सीमाएं नहीं हैं।

लॉस एंजिलिस, एजेंसी। ओपनएआई की रोबोटिक्स टीम की प्रमुख कैटलिन कालिनोव्स्की ने पेंटागन के साथ कंपनी के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ओपनएआई और अमेरिकी सरकार के बीच हुए समझौते के तहत कंपनी की तकनीक का इस्तेमाल युद्ध और घरेलू निगरानी में किया जा सकता है। कालिनोव्स्की ने इसी को लेकर चिंता जताते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की। कैलिनोव्स्की ने अपने इस्तीफे को सैद्धांतिक मुद्दा बताया और कहा कि वह सीईओ सैम ऑल्टमैन का सम्मान करती हैं और अपनी टीम के काम पर गर्व करती हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता जल्दबाजी में किया गया था और इसमें सरकारी निगरानी या स्वायत्त हथियारों पर स्पष्ट सीमाएं नहीं थीं।
वहीं, ओपनएआई का कहना है कि उसके समझौते में तकनीकी सुरक्षा उपाय शामिल हैं और इन उपयोगों पर प्रतिबंध है। प्रतिद्वंद्वी एआई कंपनी एंथ्रोपिक द्वारा इसी तरह की चिंताओं के कारण एक समान प्रस्ताव को ठुकराए जाने के तुरंत बाद ओपनएआई ने पेंटागन के साथ समझौता कर लिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


