सीएमश्री स्कूल अलॉट होने के बाद ट्रांसफर नहीं होगा स्वीकार
Mar 02, 2026 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सीएम स्कूलों में 2026-27 सत्र के लिए कक्षा 6, 9 और 11 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 12 मार्च तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय ने बताया कि एक बार स्कूल अलॉट होने पर ट्रांसफर के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम श्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा छह, 9वीं और 11वीं में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। छात्र दाखिला प्रवेश परीक्षा के लिए 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार स्कूल अलॉट होने के बाद, दूसरे स्कूल में ट्रांसफर के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में आवेदकों को स्कूल वरीयता ध्यान से भरने की सलाह दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


