ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीतीन करोड़ के सोने के साथ एक गिरफ्तार

तीन करोड़ के सोने के साथ एक गिरफ्तार

दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार को सोने की तस्करी के आरोप में दुबई से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति के पास से लगभग तीन करोड़ रुपये कीमत का सोना पकड़ा गया है। हवाईअड्डे पर बुधवार को दुबई...

तीन करोड़ के सोने के साथ एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 20 Sep 2017 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार को सोने की तस्करी के आरोप में दुबई से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति के पास से लगभग तीन करोड़ रुपये कीमत का सोना पकड़ा गया है। हवाईअड्डे पर बुधवार को दुबई से आई उड़ान संख्या ईके 516 से आए एक यात्री पर सीमा शुल्क विभाग के कर्मियों को संदेह हुआ। जब यह यात्री ग्रीन चैनल को पार करने लगा तो इसे रोका गया। रोकने पर यह यात्री घबरा गया। यात्री के सामान की जांच करने पर उसमें से 13 सोने की ईंटें बरामद हुईं। इनका वजन लगभग 10250 ग्राम था। इस सोने की बाजार कीमत लगभग 30349795 रुपये बतायी गई है। इस सोने के संबंध में आवश्यक कागजात पेश न कर पाने पर सीमा शुल्क विभाग के कर्मियों ने इस यात्री को सोने की तस्करी में सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें