ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीचलते-चलते : अमेरिका में छात्रा ने बनाई अपाहिज कुत्ते-बिल्लियों के लिए व्हीलचेयर

चलते-चलते : अमेरिका में छात्रा ने बनाई अपाहिज कुत्ते-बिल्लियों के लिए व्हीलचेयर

अमेरिका। एजेंसी अमेरिका स्थित मिनेसोटा की एक स्कूली छात्रा ने अपाहिज कुत्ते-बिल्लियों के...

चलते-चलते : अमेरिका में छात्रा ने बनाई अपाहिज कुत्ते-बिल्लियों के लिए व्हीलचेयर
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 15 Oct 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका। एजेंसी

अमेरिका स्थित मिनेसोटा की एक स्कूली छात्रा ने अपाहिज कुत्ते-बिल्लियों के जीवन को गति देने को अपना मिशन बना लिया है। 16 वर्षीय शाइन किल्यून ने जरूरतमंद जानवरों के लिए हाथ से तैयार की गई व्हीलचेयर बनाने का उद्यम शुरू किया है।

अपाहिज कुत्ते-बिल्लियों के लिए व्हीलचेयर उद्यम का उद्घाटन करते हुए किल्यून ने कहा कि वह सिर्फ जानवरों से प्यार करती हैं और उनमें कोई फर्क नहीं करना चाहती हैं। किल्यून ने कहा कि उन्होंने कुछ की जान बचाई है और वह वास्तव में और अधिक जान बचाने के लिए काम करना चाहती हैं।

दो साल पहले हुई थी असफल

मिनेसोटा की स्कूली छात्रा शाइन किल्यून ने दो साल पहले भी अपाहिज कुत्ते-बिल्लियों के लिए व्हीलचेयर बनाने का प्रयास शुरू किया था। इसके तहत उन्होंने यूट्यूब में देखकर व्हील चेयर बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं हुआ है। इसके बाद किल्यून ने बीते दिनों दोबारा प्रयास करते हुए हाथ से तैयार व्हीलचेयर बनाने का उद्यम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह खाली समय में यह व्हील चेयर तैयार करती हैं। इसका उद्देश्य अपाहिज व जरूरतमंदों जानवरों की जिंदगी में बदलाव लाना है।

व्हील चेयर की सिर्फ लागत ही लेती हैं

शाइन किल्यून व्हील चेयर अपाहिज जानवरों के मालिकों को मुफ्त उपलब्ध कराती हैं। किल्यून ने बताया कि हाथ से तैयार की गई व्हील चेयर में जो भी सामग्री या उपकरण लगते हैं, वह सिर्फ उनकी लागत की कीमत ही लेती हूं। वहीं उन्होंने बताया कि वह अब बत्तख के लिए एक व्हीलचेयर बनाने जा रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें