मेट्रो के 10 स्टेशनों पर लगेंगे पुराने कपड़ों के कलेक्शन बॉक्स
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पुराने कपड़ों के लिए विशेष कलेक्शन बॉक्स स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, इस पहल से कपड़ा अपशिष्ट का रिसाइक्लिंग होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।

-पुराने कपड़ों को रिसाइकल कर बनाए जाएंगे उपयोगी उत्पाद, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
कलेक्शन बॉक्स की स्थापना
नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता डीएमआरसी राजधानी के 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पुराने कपड़ों के संग्रह के लिए विशेष कलेक्शन बॉक्स स्थापित करेगा। यहां लोग अपने अनुपयोगी कपड़े जमा करा सकेंगे। इन कपड़ों को रिसाइकल कर उपयोगी उत्पादों में बदला जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कपड़ा अपशिष्ट तेजी से बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों में शामिल है और इस पहल के माध्यम से पुराने कपड़ों का वैज्ञानिक तरीके से रिसाइकल सुनिश्चित की जाएगी। इससे कचरे में कमी आएगी और सतत विकास को भी मजबूती मिलेगी।
स्टेशनों की सूची
मुख्यमंत्री के अनुसार शाहदरा (रेड लाइन), मोहन एस्टेट (वायलेट लाइन), रोहिणी वेस्ट (रेड लाइन), लाजपत नगर (वायलेट और पिंक लाइन), मालवीय नगर (येलो लाइन), मयूर विहार फेज़-I (ब्लू और पिंक लाइन), हौज खास (येलो और मैजेंटा लाइन), पंजाबी बाग वेस्ट (पिंक और ग्रीन लाइन), द्वारका (ब्लू लाइन) और शालीमार बाग (पिंक लाइन) स्टेशन पर यह बॉक्स रखे जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य लोगों को रिसाइक्लिंग अभियान से जोड़ना और कपड़ों के दोबारा उपयोग के प्रति जागरूक बनाना है।
पारदर्शिता और प्रभावशीलता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि एकत्रित कपड़ों का उपयोग पर्यावरण हितैषी तरीके से हो तथा इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे। पुराने कपड़ों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को दोबारा उपयोग और उपयोगी उत्पादनों में बदलने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन कपड़ों से बैग, दरी सहित विभिन्न उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। चयनित मेट्रो स्टेशनों पर इन उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए भी विशेष स्थान उपलब्ध कराएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


