हॉर्मुज खुलने से कच्चे तेल में 13 प्रतिशत की भारी गिरावट

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की खबर से कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। ईरान ने घोषणा की कि अब तेल टैंकर फिर से फारस की खाड़ी से बाहर निकल सकेंगे। इसके चलते, न्यूयॉर्क में कच्चे तेल की कीमत 94.03 डॉलर से गिरकर 80.59 डॉलर पर आ गई।

हॉर्मुज खुलने से कच्चे तेल में 13 प्रतिशत की भारी गिरावट

न्यूयार्क, एजेंसी। हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की खबर से कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इस गिरावट की वजह ईरान का वह बयान रहा जिसमे उसने कहा था कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है, तेल टैंकर फिर से फारस की खाड़ी से बाहर निकल सकेंगे और दुनिया भर के ग्राहकों तक कच्चा तेल पहुंचा सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, पश्चिम एशिया में संघर्ष का जल्द ही समाधान निकलने की उम्मीद जगने से कच्चा तेल वायदा भाव पहले ही 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ चुका है। ताजा घोषणा के बाद, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत 13 प्रतिशत गिरकर 94.03 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 80.59 डॉलर पर आ गई जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 98.96 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 86.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।