चंद्रमा की मिट्टी से ही बनेंगे अंतरिक्ष यात्रियों के घर
ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने चांद की मिट्टी का उपयोग करके 3डी प्रिंटिंग द्वारा मजबूत इमारतें बनाने का दावा किया है। उन्होंने चांद की नकली मिट्टी को लेजर से पिघलाकर गर्मी सहन करने वाली सामग्री तैयार की है, जो नासा के आर्टेमिस मिशन के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

ओहियो, एजेंसी। अमेरिका में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि चांद की सतह पर मौजूद धूल और मिट्टी का इस्तेमाल करके 3डी प्रिंटिंग के जरिए मजबूत इमारतें और औजार बनाए जा सकते हैं। वैज्ञानिकों ने चांद की नकली मिट्टी को लेजर से पिघलाकर बेहद मजबूत और गर्मी झेलने वाली चीजें तैयार की हैं। यह तकनीक नासा के आर्टेमिस मिशन के लिए अहम साबित हो सकती है, जिसका लक्ष्य चांद पर लंबे समय तक इंसानी बस्ती बसाना है। हालांकि, स्पेस के वैक्यूम और बिना ऑक्सीजन वाले माहौल में इसे सटीक बनाना एक चुनौती है, लेकिन स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल करने से मिशन की लागत कम होगी और अंतरिक्ष यात्रियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


