ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीओडिशा ट्रेन हादसा : प्रधान, पवार ने भी जताया दुख

ओडिशा ट्रेन हादसा : प्रधान, पवार ने भी जताया दुख

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं आंत्रप्रिन्योर मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने...

ओडिशा ट्रेन हादसा : प्रधान, पवार ने भी जताया दुख
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 03 Jun 2023 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं आंत्रप्रिन्योर मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने उड़िया भाषा में ट्वीट करके कहा कि रेल विभाग बचाव कार्य कर रहा है। भगवान महाप्रभु मृतकों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी ओडिशा के ट्रेन हादसे पर दुख जताया और कहा कि मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के समाचार से व्यथित हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है। मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भगवान जगन्नाथ सबकी सुरक्षा करें।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने तथा घायलों की कुशलता एवं शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें