कंधमाल में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें राइफल, बंदूकें, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और ग्रेनेड शामिल हैं।

कंधमाल में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद

भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। कंधमाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामेंद्र प्रसाद ने बताया कि आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से पूछताछ के दौरान इस गुप्त ठिकाने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर बुधवार को गंगापदर, कोडामाहा, पाजीमाहा, तेंगेरी और बालीमाहा क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, कई बंदूकें, 30 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और एक ग्रेनेड सहित अन्य सामग्री बरामद की है। एसपी ने कहा कि कंधमाल जिले में माओवादियों के खिलाफ कॉम्बिंग ऑपरेशन और क्षेत्र में सुरक्षा अभियान लगातार जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।