ओडिशा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक जवान घायल
ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस का जवान आकस्मिक फायरिंग में घायल हो गया। जवान की पहचान 27 वर्षीय सुकांत माझी के रूप में हुई है। यह घटना डेरिंगबाड़ी इलाके में हुई जब उनकी सर्विस राइफल से अचानक गोली चली। जवान की हालत स्थिर है।

फुलबानी (ओडिशा), एजेंसी। ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस का एक जवान आकस्मिक फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घायल जवान की पहचान 27 वर्षीय सुकांत माझी के रूप में हुई है। ये जवान क्योंझर जिले के हरिपुर गांव के रहने वाले हैं। वह ओडिशा पुलिस की विशेष ऑपरेशन ग्रुप टीम के सदस्य हैं। यह घटना बुधवार शाम को डेरिंगबाड़ी इलाके में चलाए जा रहे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, गजलाबाड़ी-केरूबाड़ी जंगल क्षेत्र में पहाड़ी पर चढ़ते समय उनकी सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई, जो उनके कंधे में लग गई।
कंधमाल के पुलिस अधीक्षक हरिशा बी.सी. ने बताया कि यह एक दुर्घटनावश हुई फायरिंग की घटना है और जवान ड्यूटी के दौरान घायल हुआ। पुलिस के अनुसार, सुकांत माझी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


