ओडिशा में दो और जिले नक्सल-मुक्त घोषित
ओडिशा पुलिस ने रविवार को बोलनगीर और बरगढ़ जिलों को नक्सल मुक्त घोषित किया। 15 नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण किया। पुलिस महानिदेशक ने इसे नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता का प्रतीक बताया और इस सफलता का श्रेय संयुक्त ऑपरेशनों और स्थानीय सहयोग को दिया।

भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा पुलिस ने रविवार को बोलनगीर और बरगढ़ जिलों को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है। इन दोनों जिलों में सक्रिय 15 नक्सलियों ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण कर लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने कहा कि यह घोषणा राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता का प्रतीक है। डीजीपी ने इस सफलता का श्रेय लंबे समय तक चलाए गए संयुक्त ऑपरेशनों, सटीक खुफिया जानकारी, केंद्र और राज्य सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों और स्थानीय लोगों के सक्रिय सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले नुआपाड़ा, नवरंगपुर, मलकांगिरी, कोरापुट और बौध जिलों को नक्सल-मुक्त घोषित किया जा चुका है।
गांधमर्दन पहाड़ियों (बरगढ़ और बोलांगीर में फैली) में नक्सलियों के खात्मे के लिए विशेष अभियान चलाए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


