बंगाल : निपाह संक्रमण से स्वस्थ हुई नर्स की हृदयगति रुकने से मौत
- इलाज के दौरान फेफड़े में संक्रमण हो गया था कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम

- इलाज के दौरान फेफड़े में संक्रमण हो गया था कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के संक्रमण से उबर चुकी 25 वर्षीय नर्स की बारासात जिले के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, नर्स लंबे समय तक कोमा में रही, जिससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई और बाद में उसे फेफड़ों में संक्रमण हो गया। नर्स को जनवरी के अंत में जीवन-रक्षक प्रणाली से हटाया गया था। अधिकारी ने बताया, ‘आज दोपहर हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।
वह निपाह संक्रमण से उबर चुकी थीं लेकिन इलाज के दौरान उन्हें फेफड़ों का संक्रमण और अस्पताल से भी संक्रमण हो गया।’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘पश्चिम बंगाल से 11 जनवरी, 2026 को सामने आए निपाह संक्रमण के दो मामलों में से, गंभीर रूप से बीमार और गहन चिकित्सा देखभाल में भर्ती नर्स की आज अस्पताल में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।’
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


