सीयूईटी की स्थगित परीक्षाएं अब 31 मई, छह व सात जून को होंगी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 की संशोधित तारीखें और प्रवेश पत्र जारी किए हैं। अब परीक्षाएं 31 मई, 6 जून और 7 जून को होंगी। 31 मई की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं, जबकि अन्य के लिए जल्द जारी किए जाएंगे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 की संशोधित तारीखें और प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एनटीए के अनुसार अब ये परीक्षाएं 31 मई, छह जून और सात जून को आयोजित होंगी। एजेंसी ने बताया कि 31 मई को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। छह और सात जून के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। एजेंसी ने कहा कि नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। बकरीद के कारण ये परीक्षाएं 28 मई को स्थगित हुई थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


