दाखिले की दौड़ : दाखिला की दौड़: एनएसयूटी ने शुरू किया एमटेक प्रोग्राम में आवेदन
नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) ने तकनीकी शिक्षा में दो नए एमटेक पाठ्यक्रम, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, शुरू करने की घोषणा की है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून है। यह पहल तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया और तकनीकी कौशल की मांग को देखते हुए की गई है।

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दो नए विशेषज्ञता आधारित एमटेक पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय अब एमटेक- साइबर सुरक्षा और एमटेक- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। अभ्यर्थी 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया, साइबर खतरों और एआई आधारित तकनीकों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल, शोध आधारित अध्ययन और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करना है। दस्तावेज में 10वीं और 12वीं की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र, बीटेक की अंकतालिका, गेट स्कोर कार्ड, श्रेणी प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं।
गेट परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में भौतिक माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी nsutadm.samarth.edu.in/ के माध्यम से पता कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Abhinaw Upadhyayशॉर्ट बायो : अभिनव उपाध्याय पिछले लगभग 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार हैं और वर्तमान में हिंदुस्तान दैनिक में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा, साहित्य, संगीत, कला, सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण और राजनीति से जुड़े विषय उनकी विशेष विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिनव उपाध्याय राजधानी की पत्रकारिता दुनिया का एक विश्वसनीय और सक्रिय नाम हैं, जिन्हें समाचार लेखन, विश्लेषण और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ के साथ लगभग दो दशक का अनुभव है। बीते करीब आठ वर्षों से वे हिंदुस्तान दैनिक से जुड़े हैं और दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों, छात्र राजनीति तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यापक और शोधपरक कवरेज कर रहे हैं।
करियर का सफर
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साहित्यिक पत्रिका ‘कथादेश’ से की, जिसके बाद ‘आज समाज’ और ‘दैनिक जागरण’ जैसे प्रमुख संस्थानों में विभिन्न बीट्स पर कार्य किया। आज समाज में कार्य करते हुए 1984 के सिख दंगों के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष श्रृंखला तथा दैनिक जागरण में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, दिल्ली और आजादी के 75 वर्ष पर शैक्षणिक संस्थानों के योगदान से जुड़ी शोधपरक श्रृंखलाएं तैयार कीं। वर्तमान भूमिका में उन्होंने कई महत्वपूर्ण साक्षात्कार, ब्रेकिंग स्टोरी और विशेष पैकेज किए हैं, साथ ही गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सहित अनेक प्रमुख आयोजनों की रिपोर्टिंग की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और उपलब्धियां
अभिनव ने पीएचडी, राजनीति विज्ञान में एमए, बीएड और बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (डिप्लोमा) की उपाधियां प्राप्त की हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय द्वारा मौलाना मोहम्मद अली जौहर पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त रॉयटर का डिजिटल जर्नलिज्म कोर्स तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की जूनियर रिसर्च फेलोशिप भी उन्हें प्राप्त है। उनके कई लेख और शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं, विशेषकर भोजपुरी गीतों में सामाजिक चेतना पर उनका शोध उल्लेखनीय है।
सार्वजनिक भूमिका और रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ वे विभिन्न शैक्षणिक और सार्वजनिक मंचों पर वक्ता, शोधपत्र प्रस्तुतकर्ता, समिति सदस्य और निर्णायक के रूप में सक्रिय रहते हैं। लेखन, संगीत, कुकिंग और यात्रा उनकी प्रमुख रुचियां हैं, जो उनके रचनात्मक व्यक्तित्व को और समृद्ध बनाती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


