पवन खेड़ा के आवास के बाहर एनएसयूआई ने बनाई मानव श्रृंखला

Apr 07, 2026 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित अन्य एनएसयूआई

पवन खेड़ा के आवास के बाहर एनएसयूआई ने बनाई मानव श्रृंखला

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित अन्य एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास के बाहर मजबूत मानव श्रृंखला बनाकर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। एनएसयूआई ने बयान जारी कर कहा कि छात्रों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी कि यदि वे सच्चाई की आवाज दबाना चाहते हैं, तो पहले इस छात्र एकता की जंजीर को तोड़कर दिखाएं।एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि हिमंत बिस्वा सरमा सच्चाई का गला घोंटने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करना उनकी कायरता को दर्शाता है।

संगठन ने कहा कि एक कायर व्यक्ति ही अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए पुलिस के पीछे छिपकर सच पर वार करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।