सीबीएसई मुख्यालय के बाहर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) मुख्यालय के बाहर एनएसयूआई

सीबीएसई मुख्यालय के बाहर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) मुख्यालय के बाहर एनएसयूआई समर्थित कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह छात्र 12वीं के छात्रों की सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) द्वारा छात्रों की कॉपी चेक करने के खिलाफ थे। एनएसयूआई ने इंदिरा भवन से सीबीएसई मुख्यालय शिक्षा सदन तक विरोध मार्च निकाला। ये सरकार से ओएसएम नीति वापस लेने की मांग कर रहे थे और सरकार और सीबीएसई के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था

प्रदर्शन के दौरान सीबीएसई कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ओएसएम प्रणाली लाखों छात्रों के बीच भ्रम और अनावश्यक मानसिक दबाव पैदा कर रही है।

एनएसयूआई के अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि सीबीएसई को छात्रों के भविष्य के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए। ओएसएम प्रणाली पूरी तरह छात्र विरोधी है और इसने देशभर के छात्रों एवं अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। एनएसयूआई इस नीति को पूरी तरह खारिज करती है और इसकी तत्काल वापसी की मांग करती है। छात्रों को पारदर्शी और छात्र हितैषी परीक्षा प्रणाली चाहिए, न कि भ्रम और मानसिक तनाव। उन्होंने आगे कहा कि यदि सीबीएसई छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लेता है, तो एनएसयूआई राष्ट्रीय स्तर पर अपने आंदोलन को और तेज करेगी।

छात्रों के हितों की रक्षा

प्रदर्शन में मौजूद एनएसयूआई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोहराया कि संगठन छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा और किसी भी छात्र विरोधी नीति का पुरजोर विरोध करेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनएसयूआई ने किस नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया?
एनएसयूआई ने सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।