एनएसयूआई ने आयोजित की मैराथन
Apr 05, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
एनएसयूआई ने 9 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय में 'कैंपस में लोकतंत्र के लिए दौड़' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कई छात्रों ने भाग लिया। एनएसयूआई के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य छात्रों की आवाज़ों के दमन के खिलाफ उठाना है।

नई दिल्ली, प्र.सं.। एनएसयूआई ने अपने स्थापना दिवस (9 अप्रैल) के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय में कैंपस में लोकतंत्र के लिए मैराथन के साथ की। इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि 9 अप्रैल एनएसयूआई का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर एक सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डीयू में ‘कैंपस में लोकतंत्र के लिए दौड़’ में काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य डीयू के भीतर छात्र आवाजों के दमन के विरुद्ध अपनी आवाज उठाना था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


