Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNSIC Recruitment 40 Manager and Deputy Manager Positions Available Apply by November 16 2025
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम में मैनेजर समेत 40 पदों पर भर्तियां होंगी

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम में मैनेजर समेत 40 पदों पर भर्तियां होंगी

संक्षेप: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) ने मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2025 है। सभी पदों के लिए योग्यता और अनुभव की आवश्यकताएं निर्धारित की गई हैं।

Mon, 10 Nov 2025 04:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) ने मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एनएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2025 है। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसके प्रिंट आउट को संबंधित दस्तावेजों और सीवी के साथ 26 नवंबर तक संस्थान के तय पते पर डाक से भेजना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत विवरण इस प्रकार है... मैनेजर (ई-2), पद : 03 योग्यता : मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री हो। या 60% अंकों के साथ स्नातक और दो वर्षीय एमबीए की डिग्री हो।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव हो। वेतनमान : 50,000 से 1,60,000 रुपये आयु सीमा : अधिकतम 34 वर्ष से कम हो। मैनेजर (एफ एंड ए) (ई-2), पद : 05 योग्यता : चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/सीएमए हो। या न्यूनतम 60% अंकों के साथ कॉमर्स में स्नातक हो और दो वर्षीय एमबीए की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव हो। वेतनमान : 50,000 से 1,60,000 रुपये आयु सीमा : अधिकतम 34 वर्ष से कम हो। डिप्टी मैनेजर (ई-1), पद : 14 योग्यता : मानव संसाधन के पदों के लिए 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो और मानव संसाधन प्रबंधन/मानव संसाधन विकास में दो वर्षीय एमबीए की डिग्री हो। - लॉ एंड रिकवरी के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक हो और प्रथम श्रेणी एलएलबी डिग्री हो। - राजभाषा के पदों के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री हो। हिंदी या अंग्रेजी विषय से स्नातक किया हो। एक साल का ट्रांसलेशन का डिप्लोमा हो। - संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव हो। वेतनमान : 40,000 से 1,40,000 रुपये। आयु सीमा : अधिकतम 31 वर्ष से कम हो। डिप्टी मैनेजर (एफ एंड ए) (ई-1), पद : 18 योग्यता : चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/सीएमए हो। या न्यूनतम 60% अंकों के साथ कॉमर्स में स्नातक हो और दो वर्षीय फाइनेंस विशेषज्ञता में एमबीए की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव हो। नोट : सभी पदों पर योग्यता में एससी/एसटी और दिव्यांगों को पांच फीसदी की छूट होगी। वेतनमान : 40,000 से 1,40,000 रुपये। आयु सीमा : अधिकतम 31 वर्ष से कम हो। आयु सीमा में छूट अधिकतम आयु सीमा की गणना 16 नवंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया : योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन शुल्क : 1500 रुपये। एससी/एसटी/दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से करना होगा। आवेदन प्रक्रिया : राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) की आधिकारिक (www.nsic.co.in) वेबसाइट पर जाएं। - होम पेज पर Careers के सेक्शन में Current Vacancies पर क्लिक करें। नए पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन खुलकर आ जाएंगे। इनमें से Advt. No. NSIC/HR/16/2025, Special Recruitment Drive for SC/ST/OBC including PwBD for lateral entry to the various posts at Executive level और Advt. No. NSIC/HR/16/2025, Recruitment for lateral entry to the various posts at Executive Level पर क्लिक करें। - नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें। - आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और NSIC Recruitment Application Portal पर क्लिक करें। - नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें। - इसके बाद Applicant Login पर क्लिक करें। अब ईमेल आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगइन कर लें। - नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें ओर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। - आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके दो प्रिंट आउट निकाल लें। एक को अपने पास सुरक्षित रख लें और एक को आपनी आपडेटेड सीवी और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ संस्थान के तय पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा। यहां भेजे आवेदन : उप महाप्रबंधक - मानव संसाधन, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, ‘एनएसआईसी भवन’, ओखला औद्योगिक एस्टेट, नई दिल्ली-110020 आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि : 26 नवंबर 2025 शाम 6:00 बजे तक अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें फोन नंबर : 011-26926275