भीम ऐप फीचर फोन तक पहुंच बढ़ाने की कर रहा तैयारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की अनुषंगी कंपनी एनपीसीआई भीम सर्विसेज लि. भीम ऐप की पहुंच फीचर फोन तक बढ़ाने पर काम कर रही है। सीईओ ललिता नटराज ने बताया कि ऐप ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 301 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसे खराब नेटवर्क संपर्क वाले क्षेत्रों के लिए भी अनुकूलित किया गया है।

भीम ऐप फीचर फोन तक पहुंच बढ़ाने की कर रहा तैयारी

कोलकाता, एजेंसी। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एनपीसीआई भीम सर्विसेज लि. भीम ऐप की पहुंच को फीचर फोन तक बढ़ाने को लेकर काम कर रही है। कंपनी की प्रबंध निदेशक और सीईओ ललिता नटराज ने कहा कि भीम ऐप को मूल रूप से यूपीआई सुविधाओं के परीक्षण के लिए पेश किया गया था, लेकिन लगभग डेढ़ साल पहले एनपीसीआई भीम सर्विसेज लि. के गठन ने इसकी पहचान में एक महत्वपूर्ण बदलाव ला दिया। ऐप ने वित्त वर्ष 2025-26 में वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में कुल लेनदेन मात्रा में 301 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

इसमें मासिक लेनदेन संख्या बढ़कर मार्च, 2026 में 21.6 करोड़ हो गई जो अप्रैल, 2025 में 5.93 करोड़ थी।उन्होंने कहा, इसे कम बैंडविड्थ के लिए अनुकूलित किया गया है, ताकि खराब 'नेटवर्क संपर्क' वाले क्षेत्रों के उपयोगकर्ता भी इसका उपयोग कर सकें। कंपनी अगले कुछ महीनों में ऐप की पहुंच फीचर फोन तक बढ़ाने के लिए साझेदारों के साथ भी काम कर रही है। हम कुछ फोन विनिर्माताओं के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे फीचर फोन में भी कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।