
विदेश : एपस्टीन से दोस्ती पर नॉर्वे की राजकुमारी ने माफी मांगी
नॉर्वे की राजकुमारी मेटे-मैरिट ने जेफ्री एपस्टीन से अपने पुराने संपर्कों के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गहरा अफसोस है कि उन्होंने एपस्टीन की पृष्ठभूमि ठीक से नहीं जांची। शाही परिवार को इस मामले में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर जब उनके बेटे पर गंभीर आरोप हैं।
नोट : पूर्व में जारी- ‘नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री तक पहुंची एपस्टीन की आंच’ खबर के साथ लगाएं - 2013 में अमेरिका स्थित एपस्टीन के घर में रुकीं थीं ओस्लो, एजेंसी। नॉर्वे की राजकुमारी (क्राउन प्रिंसेस) मेटे-मैरिट ने जेफ्री एपस्टीन से अपने पुराने संपर्कों को लेकर शुक्रवार को सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को उनसे निराशा हुई है, उनसे वह दिल से माफी चाहती हैं और इस वजह से शाही परिवार को हुई शर्मिंदगी के लिए भी खेद जताया। मुश्किल में शाही परिवार हाल के दिनों में एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज सामने आने के बाद मेटे-मैरिट के ई-मेल और संपर्कों पर सवाल उठे हैं।
इससे शाही परिवार मुश्किल में है। उनके बेटे पर भी गंभीर आरोपों का मुकदमा चल रहा है। मानी अपनी गलती दस्तावेजों में बताया गया है कि मेटे-मैरिट ने 2013 में अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एपस्टीन के घर में कुछ दिन बिताए थे। उन्होंने पहले भी, 2019 में, माना था कि एपस्टीन से संपर्क रखना उनकी गलती थी। शाही महल ने कहा कि मेटे-मैरिट इस पूरे मामले पर विस्तार से बात करना चाहती हैं, लेकिन फिलहाल वह परेशान हैं। उन्हें सोचने-समझने के लिए समय चाहिए। अपने बयान में मेटे-मैरिट ने कहा कि वह एपस्टीन की पृष्ठभूमि ठीक से नहीं जांच पाईं और उन्हें जल्द समझ जाना चाहिए था कि वह किस तरह का व्यक्ति था। उन्होंने इसे गलत फैसला बताया और कहा कि उन्हें इस पर गहरा अफसोस है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




