उत्तरी सेना कमांडर ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की
उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। उन्होंने साप्ताहिक संयुक्त नियंत्रण केंद्रों की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान, संयुक्त तैयारियों को बढ़ाने और आतंकवाद-रोधी ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

- उत्तरी कमान मुख्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया जम्मू, एजेंसी। उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने आतंकवाद-रोधी ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तरी कमान मुख्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि सेना कमांडर ने गुरुवार को साप्ताहिक संयुक्त नियंत्रण केंद्रों की बैठक की अध्यक्षता वीडियो कांफ्रेंस के जरिये की। बैठक में खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान, संयुक्त तैयारियों को बढ़ाने, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करने तथा आतंकवाद-रोधी ढांचे को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



