नॉन प्लान दाखिले के लिए 22 अप्रैल से दस्तावेज सत्यापन होगा शुरू

Ashish Singh हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से नौंवी में नॉन प्लान दाखिले की प्रक्रिया चालू है। पहले चरण में पंजीकरण के बाद दस्तावेज सत्यापन 22 से 30 अप्रैल तक होगा। यदि कोई समस्या है, तो अभिभावक सरकारी स्कूलों में हेल्प डेस्क से सहायता ले सकते हैं। दूसरे और तीसरे चरण के लिए पंजीकरण की तिथियाँ भी निर्धारित की गई हैं।

नॉन प्लान दाखिले के लिए 22 अप्रैल से दस्तावेज सत्यापन होगा शुरू

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत कक्षा छह से नौंवी में नॉन प्लान दाखिले की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन करना होगा। शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों से कहा कि वह 22 से 30 अप्रैल तक जरूरी दस्तावेज का सत्यापन करा सकते हैं। दाखिले को लेकर अगर किसी अभिभावक और छात्र को परेशानी होती है तो वह पास के किसी भी सरकारी स्कूल में आवेदन करने के लिए पहुंच सकता है। इसके लिए वहां दाखिला संबंधी हेल्प डेस्क लगाई है। दाखिले तीन चरण में होंगे। दूसरा चरण के लिए 30 अप्रैल से 25 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।

इसी तरह तीसरे चरण में दाखिला के लिए पंजीकरण एक जुलाई से किया जा सकता है।

Ashish Singh

लेखक के बारे में

Ashish Singh

शॉर्ट बायो : आशीष सिंह पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। ‌वह राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग व सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष सिंह को पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग व चर्चित खबरें की हैं। जमीनी पत्रकारिता के जरिए उन्होंने पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यह सफर लगातार जारी है।


करियर का सफर (प्रिंट)
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद अमर उजाला व पंजाब केसरी जैसे प्रमुख अखबारों में सेवाएं दीं। उन्हें घूमना, लिखना, पढ़ना व संगीत सुनना खूब पसंद है। खासकर यात्रा वृतांत व पर्यावरण विषय पढ़ने में उन्हें खूब रुचि है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
उन्होंने एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन प्रिंट, बीए (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। नदियों व पहाड़ों से लगाव के चलते उन्हें डीडब्ल्यू हिन्दी द्वारा ईको इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट प्राप्त है।


विशेषज्ञता
राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक मुद्दे और देश-विदेश की घटनाओं को दिल्ली से जुड़े एंगल को वह कवर करते हैं। इन विषयों को वह अपने इर्द-गिर्द रोज़ाना जीते और अनुभव करते हैं। शिक्षा निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजनीति-(दिल्ली भाजपा), जू अथॉरिटी, खाद्य सुरक्षा विभाग, धर्म-कर्म, पर्यटन विभाग को वह कवर करते हैं।


उन्होंने हिन्दुस्तान में रहते हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान दिल्ली का हाल, लाल किला के पास बम धमाका, गोवा अग्निकांड, नेपाल-युवा आंदोलन, ईरान में युवा आंदोलन, तुर्कमान गेट हमला और कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मानवीय दृष्टि से कवर किया था। यह सफर निरंतर रूप से चल रहा है। वह अपनी लेखनी को और मजबूत कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।