साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का कारण कोई जहर नहीं

Feb 13, 2026 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजस्थान की चर्चित कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत में जहर का कोई सबूत नहीं मिला है। एफएसएल जांच रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। साध्वी की 28 जनवरी को जोधपुर के अस्पताल में मौत हुई थी, जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी चोट के निशान नहीं मिले।

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का कारण कोई जहर नहीं

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान की चर्चित कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत में जहर का कोई सबूत नहीं मिला है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की जांच रिपोर्ट में यह बात कही गई है। शुक्रवार को जयपुर में प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेधम ने यह जानकारी दी। बताया कि विसरा जांच के लिए भेजा गया था। एफएसएल रिपोर्ट में साध्वी के शरीर में जहर का कोई सबूत नहीं मिला। यह रिपोर्ट पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड के सामने रखी जाएगी। बोर्ड के नतीजे बताने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी चोट के निशान नहीं मिले थे।

बता दें कि साध्वी प्रेम बाईसा की 28 जनवरी को जोधपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। इससे पहले आश्रम में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद एक कंपाउंडर ने उन्हें इंजेक्शन दिया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उनके पिता वीरम नाथ उन्हें लेकर अस्पताल गए थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। साध्वी की मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। उनके समर्थकों ने जांच की मांग की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।