दस अप्रैल से टोल प्लाजा पर नगद भुगतान बंद

Apr 07, 2026 04:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि 10 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नगद भुगतान नहीं होगा। बिना वैध फास्टैग के वाहन यूपीआई से 1.25 गुना शुल्क चुका सकते हैं। यह कदम टोल प्लाजा पर लंबी कतारें कम करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए उठाया गया है।

दस अप्रैल से टोल प्लाजा पर नगद भुगतान बंद

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दस अप्रैल से टोल प्लाजा पर नगद भुगतान नहीं होगा। मंत्रालय के अनुसार यदि कोई वाहन बिना वैध फास्टैग के टोल प्लाजा में प्रवेश करता है, तो उपयोगकर्ता यूपीआई से भुगतान कर सकता है लेकिन उन्हें टोल शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि फास्टैग टोल वसूली का प्राथमिक माध्यम बना रहेगा। वैध फास्टैग के बिना आने वाले वाहनों के लिए यूपीआई वैकल्पिक भुगतान विकल्प के रूप में काम करेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए राजमार्ग यात्रा को सुगम बनाना है।

अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि यदि वाहन मालिक या चालक इस नियम के तहत शुल्क का भुगतान करने का विकल्प नहीं चुनता है तो ऐसे वाहन के साथ नियम 14 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। देश भर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर 1,150 से अधिक शुल्क प्लाजा हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।