Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNMC Revises NEET UG Syllabus Focus on Core Physics Chemistry Biology
अगले साल से नीट यूजी नए सिलेबस से होगी

अगले साल से नीट यूजी नए सिलेबस से होगी

संक्षेप:

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने नीट यूजी परीक्षा के सिलेबस में बदलाव किया है, जिसमें भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के 11-12वीं के कोर पाठ्यक्रम पर ध्यान दिया गया है। नए सिलेबस से उन छात्रों को लाभ होगा जो इन विषयों में गहरी समझ रखते हैं। नीट परीक्षा 2026 में नए सिलेबस के अनुसार होगी।

Dec 23, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने नीट यूजी परीक्षा के सिलेबस में बदलाव किया है। एनएमसी ने भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से संबंधित नए सिलेबस का ब्यौरा अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया कि इस बदलाव का मकसद क्या है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नए सिलेबस में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के 11-12वीं के कोर पाठ्यक्रम पर फोकस किया गया है। नए पाठ्यक्रम से उन उम्मीदवारों को फायदा होने की उम्मीद है जो इन विषयों की गहरी समझ रखते हैं। जबकि कोचिंग से रटने वाले उम्मीदवारों को नया सिलेबस हतोत्साहित करेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2026 में होने वाली नीट परीक्षा नए सिलेबस के अनुसार होगी। एनएमसी के अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईबी) ने नया सिलेबस जारी करते हुए छात्रों के लिए आवश्यक पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने का सुझाव दिया है। ताकि नए साल में इस सिलेबस से छात्र तैयारी कर सकें।