खेल : सैयद मुश्ताक ट्रॉफी : नितीश सात साल में हैट्रिक लेने वाले आंध्र प्रदेश के पहले गेंदबाज

खेल : सैयद मुश्ताक ट्रॉफी : नितीश सात साल में हैट्रिक लेने वाले आंध्र प्रदेश के पहले गेंदबाज

संक्षेप:

भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक ली, लेकिन आंध्र प्रदेश को मध्य प्रदेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। नितीश ने अपने पहले ओवर में लगातार तीन विकेट लिए, लेकिन आंध्र प्रदेश की टीम 112 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे पहले, नितीश ने 25 रन की पारी भी खेली।

Dec 12, 2025 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अम्बी (महाराष्ट्र), एजेंसी। भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। हालांकि उनके इस उम्दा प्रदर्शन के बावजूद आंध्र प्रदेश को सुपर लीग के ग्रुप ए मुकाबले में मध्य प्रदेश के हाथों 15 गेंद रहते चार विकेट से चार विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। नितीश इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पिछले सात साल में आंध्र प्रदेश के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले जबकि कुल पांचवें गेंदबाज हैं। 113 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम को नितीश ने अपने पहले और पारी के तीसरे ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद में लगातार विकेट लेकर झकझोर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने हर्ष गावली (14), हरप्रीत सिंह (0) और कप्तान रजत पाटीदार (0) को पवेलियन भेजा। इससे मध्य प्रदेश का स्कोर 14 रन तीन विकेट हो गया। शशिकांत ने वेंकटेश अय्यर (22) को आउट कर टीम का स्कोर चार विकेट पर 37 रन कर दिया। हालांकि ऋषभ चौहान (47) और राहुल बाथम (35 नाबाद) ने टीम को 17.3 में जीत दिला दी। इससे पहले नितीश ने 25 रन की पारी खेलने के साथ ही ओपनर श्रीकर भरत (39) के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी भी निभाई। बावजूद इसके आंध्र प्रदेश की टीम 19.1 ओवर में 112 रन पर लुढ़क गई। ------------------- आंध्र प्रदेश के लिए हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी खिलाड़ी बनाम वर्ष डी शिवकुमार हैदराबाद 2013-14 डीबी प्रशांत कुमार कर्नाटक 2014-15 वीसी स्टीफन असम 2015-16 बीएसएम अय्यपा केरल 2017-18 नितीश कुमार रेड्डी मध्य प्रदेश 2025-26 ----------------------- सिराज के आगे चैंपियन मुंबई चित पुणे। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (21/3) की उम्दा गेंदबाजी से हैदराबाद ने गत चैंपियन मुंबई को 49 गेंद रहते नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। सिराज के अलावा चामा मलिंद और तन्मय ने दो-दो विकेट चटकाए इससे अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी ने 29, हार्दिक तमोरे ने 28, सूर्यंश ने 28 और रहाणे ने 13 रन बनाए। हैदराबाद ने अमन रॉय (52 नाबाद) और तान्या अग्रवाल (75) के अर्धशतकों से लक्ष्य 11.5 ओवर में विकेट खोकर हासिल कर लिया। ---------------- हरियाणा जीता, पंजाब हारा अंकित कुमार (60) की कप्तानी पारी से हरियाणा ने राजस्थान को सात विकेट से पराजित किया। हरियाणा ने पहले राजस्थान को आठ विकेट पर 132 रन पर रोक दिया। उसके बाद लक्ष्य 16.2 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर हासिल कर लिया। पंजाब को सलिल अरोड़ा (125) की शतकीय पारी के बावजूद झारखंड के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरोड़ा ने 39 गेंद में शतक जड़ा जिससे पंजाब ने छह विकेट पर 235 रन बनाए। झारखंड ने कुमार कुशाग्र (नाबाद 82), कप्तान ईशान किशन (47), अनुकूल रॉय (37) और पंकज कुमार (39) की पारियों से 18.1 ओवर में चार विकेट पर 237 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।