
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वीटूवी कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी लाएगी सरकार
नितिन गडकरी ने की घोषणा नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने
नितिन गडकरी ने की घोषणा नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को घोषणा की है कि जल्द ही भारत में गाड़ियों के लिए वीटूवी (व्हीकल-टू-व्हीकल) कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी शुरू की जाएगी। यह एक ऐसी वायरलेस तकनीक है जिसके तहत ड्राइवर को अपने आस-पास चल रही दूसरी गाड़ियों की स्पीड, लोकेशन और अचानक लगने वाले ब्रेक के बारे में तुरंत पता चल जाएगा। अगर कोई गाड़ी ऐसी जगह है जो ड्राइवर को नहीं दिख रही, तो यह तकनीक उसे पहले ही अलर्ट कर देगी। इससे ड्राइवर समय रहते हादसा टाल सकेगा। दूरसंचार विभाग इस तकनीक के लिए खास फ्रीक्वेंसी (30 एमएचजेड) देने पर सहमत हो गया है।
इसके लिए एक टास्क फोर्स भी बनाई गई है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की सालाना बैठक की अध्यक्षता करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वायरलेस टेक्नोलॉजी कारों को सीधे एक-दूसरे से बात करने की अनुमति देगी। सरकार ने सड़क इंजीनियरिंग में सुधार करके, कानूनों को सख्ती से लागू करके और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में जुर्माना बढ़ाकर मौतों को कम करने के प्रयास किए हैं। सरकार संसद के आने वाले बजट सत्र में मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन लाएगी। इनका मकसद सड़क सुरक्षा और आम लोगों के लिए सरकारी सेवाओं को आसान बनाना है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए एक 'पॉइंट-बेस्ड सिस्टम' शुरू करने पर चर्चा हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




