परिसीमन पैकेज: परिसीमन पर सभी दलों से होगी बातचीत, डर कैसा: निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिसीमन प्रक्रिया को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग सभी राजनीतिक दलों से सलाह करेगा। ममता बनर्जी के बयान पर जवाब देते हुए, सीतारमण ने कहा कि डर की कोई वजह नहीं है। 2029 के आम चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी हो रही है।

पूर्व बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल), एजेंसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिसीमन प्रक्रिया को लेकर उठ रही आशंकाओं को बुधवार को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग सभी राजनीतिक दलों से परामर्श करेगा, ऐसे में डर की कोई वजह नहीं है। सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘परिसीमन से विभाजन’ वाले बयान पर भी निशाना साधा। सीतारमण ने कहा कि क्या वे महिलाओं के आरक्षण में देरी चाहती हैं और लोगों में डर पैदा कर रही हैं। लोकसभा सीटों को 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अधिकतम सीमा है। अंतिम निर्णय से पहले हर राज्य में समिति बनेगी और सभी दलों से चर्चा की जाएगी।विपक्षी
दलों ने आरोप लगाया है कि सरकार बिना पर्याप्त परामर्श के परिसीमन प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। उनका कहना है कि इससे दक्षिण और कुछ अन्य राज्यों का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है।गौरतलब है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ा है। सरकार 2029 के आम चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


