बोत्सवाना से लाए गए सभी चीते स्वस्थ, कूनो में पहला भोजन परोसा गया

Mar 02, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- शनिवार को अफ्रीकी देश से भारत लाए गए नौ थे चीते, सभी स्वस्थ हैं। इसके बाद देश में कुल संख्या 48 पहुंची

बोत्सवाना से लाए गए सभी चीते स्वस्थ, कूनो में पहला भोजन परोसा गया

- शनिवार को भारत लाए गए नौ चीते, देश में कुल संख्या 48 पहुंची श्योपुर, एजेंसी। अफ्रीकी देश बोत्सवाना से लाए गए नौ चीते मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अपने बाड़ों में स्वस्थ हैं और उन्हें सोमवार को पहली बार भोजन परोसा गया। एक अधिकारी ने बताया कि अफ्रीका से लाए गए चीतों का यह तीसरा दल है, जिसे शनिवार को भारतीय वायुसेना के विमान से भारत लाया गया। देश में चीतों को फिर से आबाद करने के लिए चार वर्षीय योजना 'प्रोजेक्ट चीता' पर काम चल रहा है। 'प्रोजेक्ट चीता' के निदेशक उत्तम शर्मा ने बताया कि बोत्सवाना से लाए गए नौ में से तीन चीतों को गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य स्थानांतरित किया गया है, जबकि शेष चीते कूनो में ही रखे गए हैं।

चीतों को सोमवार सुबह पहला भोजन दिया गया। उन्होंने बताया कि चीते आमतौर पर तीन से पांच दिन में एक बार भोजन करते हैं और औसतन लगभग 15 किलोग्राम मांस का सेवन करते हैं। वयस्क चीतों का वजन आमतौर पर 40 से 65 किलोग्राम के बीच होता है। - देश में चीतों की 48 पहुंची नए दल के आगमन के साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है। पिछले वर्ष कूनो में 12 शावकों का जन्म हुआ था, जिनमें से तीन शावकों सहित छह चीतों की मौत हो गई। इस वर्ष सात फरवरी से 18 फरवरी के बीच दो अलग-अलग समूहों में नौ शावकों का जन्म हुआ है। वर्ष 2023 से अब तक कूनो में कुल 39 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से 27 जीवित हैं। दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला स्थलीय जीव चीता करीब सात दशक पहले भारत से विलुप्त हो गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।