यूट्यूबर के घर हमले में पाक गैंगस्टर समेत दो के खिलाफ आरोपपत्र
Apr 02, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इनमें पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और दीपेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। एनआईए ने दिसंबर में जांच शुरू की थी, जिसमें शहजाद भट्टी को फरार आरोपी बताया गया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इनमें पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी भी शामिल है। एनआईए ने मामले की जांच पिछले वर्ष दिसंबर में अपने हाथ में ली थी। आरोपपत्र में जांच एजेंसी ने शहजाद भट्टी को फरार आरोपी बताया है। वहीं, दूसरे आरोपी के रूप में दीपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपान राणा का नाम शामिल है, जिसे इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


