एनआईए ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली, एनआईए ने प्रतिबंधित सीपीआई(एम) को विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराने के आरोप में तीन नक्सली सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों में डेविड राज और विजय विश्वास शामिल हैं, जिन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों भूमिगत माओवादी कैडरों के लिए विस्फोटक सामग्री की खरीद और आपूर्ति में शामिल थे।

एनआईए ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्ली, एजेंसी। एनआईए ने प्रतिबंधित सीपीआई(एम) को विस्फोटक सामग्री और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में तीन कथित नक्सली सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपियों में नाका डेविड राज उर्फ डेविडू और विजय विश्वास को प्रतिबंधित संगठन के ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में पहचाना गया है। एनआईए के बयान में कहा गया है कि दोनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने उस समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जब वे विस्फोटकों की खेप तीसरे आरोपी सोडी केसा को सौंपने जा रहे थे। सोडी केसा प्रतिबंधित सीपीआई(एम) का भूमिगत कैडर बताया गया है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ विशाखापत्तनम स्थित एनआईए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है। जांच में सामने आया कि डेविड और विजय भूमिगत माओवादी कैडरों के लिए विस्फोटक सामग्री की खरीद, परिवहन और आपूर्ति में शामिल थे। इन सामग्रियों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर हमलों के लिए किया जाना था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।