Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNIA Files Charges Against Three Accused in Gurugram Club Bombings Linked to Babbar Khalsa International
गुरुग्राम विस्फोट में बीकेआई के तीन सदस्यों पर चार्जशीट दाखिल

गुरुग्राम विस्फोट में बीकेआई के तीन सदस्यों पर चार्जशीट दाखिल

संक्षेप:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2024 में गुरुग्राम के दो क्लबों में हुए विस्फोटों के सिलसिले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इन हमलों का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से है। आरोपियों का संबंध विदेशी गैंगस्टरों से पाया गया है।

Dec 05, 2025 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय जांच एजेंसी। (एनआईए) ने 2024 में दो गुरुग्राम के दो क्लबों में हुए विस्फोटों के सिलसिले में तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। ये हमले कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्यों ने किए थे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विजय, अजीत सहरावत और विनय पर पिछले साल 10 दिसंबर को हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 29 में वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब में बम धमाकों की योजना और साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए चार्जशीट दायर की गई है। पूरक आरोप पत्र गुरुवार को हरियाणा के पंचकूला में एनआईए की विशेष अदालत दायर किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी गैंगस्टर रणदीप मलिक और कनाडा स्थित आतंकवादी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार के करीबी सहयोगी रोहित गोदारा से करीबी संबंध पाए गए। एनआईए ने इस साल जून में इस मामले में बरार और चार अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। जांच एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जांच से पता चला है कि तीनों को एक बड़े आतंकी सिंडिकेट के विदेशी हैंडलर से विस्फोटक और टेरर फंड मिले थे ताकि बीकेआई के चरमपंथी एजेंडे को बढ़ावा देने के मकसद से आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। एनआईए की जांच के अनुसार, इस साजिश का मकसद हरियाणा और अन्य उत्तरी राज्यों में शांति भंग करना और कानून-व्यवस्था को अस्थिर करना था।