Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNIA Files Charges Against Five for Promoting Terrorism in India
एनआईए ने महिला समेत पांच के  खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए

एनआईए ने महिला समेत पांच के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए

संक्षेप:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी समूह 'अल कायदा इन द इंडियन सब-कांटिनेंट' के प्रचार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। सभी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किए और हथियार भी बरामद किए गए।

Jan 17, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी समूह के प्रचार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद की विशेष एनआईए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए गए। आरोपियों में मोहम्मद फरदीन, कुरैशी सैफुल्ला, मोहम्मद फैक, जीशान अली और शमा परवीन शामिल हैं। जांच एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि जांच में साफ हुआ कि इन लोगों ने प्रतिबंधित ‘अल कायदा इन द इंडियन सब-कांटिनेंट’ (एक्यूआईएस) की भारत विरोधी विचारधाराओं का प्रचार किया। आरोप है कि उन्होंने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भड़काऊ पोस्ट किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन पोस्ट में कथित तौर पर आरोपियों ने भारत सरकार के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह और शरिया कानून पर आधारित खिलाफत की स्थापना का आह्वान किया था। एनआईए ने बताया कि आरोपियों के पाससे कागज और डिजिटल दोनों प्रारूपों में आपत्तिजनक सामग्री, कारतूस के साथ सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और तलवार जैसे घातक हथियार जब्त किए गए थे। बेंगलुरु, दिल्ली, नोएडा के हैं आरोपी एनआईए के अनुसार, शमा परवीन बेंगलुरु की रहने वाली है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी नागरिक सुमेर अली के संपर्क में थी। मोहम्मद फैक पुरानी दिल्ली, मोहम्मद फरदीन अहमदाबाद, कुरैशी सैफुल्ला मोडासा (गुजरात) और जीशान अली नोएडा का रहने वाला हे।