नकली नोट मामले में फरार नेपाली नागरिक गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नकली भारतीय मुद्रा मामले में एक नेपाली नागरिक नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया। वह 2014 से फरार था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था। एनआईए ने 2017 में इस मामले में आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें 4,988 नकली भारतीय नोट बरामद हुए थे।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को नकली भारतीय मुद्रा मामले में एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। वह 2014 से फरार था। यह मामला दुबई के एक पाकिस्तानी नागरिक से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के नूर मोहम्मद को बिहार के समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी इलाके से पकड़ा गया, जिसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे। एनआईए ने नवंबर, 2017 में इस मामले में नई दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में उसके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। जांच एजेंसी ने अप्रैल 2014 में 4,988 नकली भारतीय नोट बरामद होने के बाद केस दर्ज किया था, जिनका मूल्य 49.88 लाख था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


