एनआईए ने मलप्पुरम विस्फोटक मामले की जांच शुरू की
ट्रक में छिपाकर रखी गई थीं जिलेटिन की 89 हजार 600 छड़ें तिरुरंगाड़ी थाना

ट्रक में छिपाकर रखी गई थीं जिलेटिन की 89 हजार 600 छड़ें तिरुरंगाड़ी थाना पुलिस ने मामले को केंद्रीय एजेंसी को सौंपा
मामले की जानकारी
कोच्चि, एजेंसी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस वर्ष फरवरी में केरल के मलप्पुरम जिले के तिरुरंगाड़ी से भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ और विस्फोटक बरामद होने के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस की कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने पिछले महीने यह मामला अपने हाथ में लिया था। एनआईए ने हाल ही में परप्पनंगड़ी की न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट-1 अदालत से मामले के रिकॉर्ड को कोच्चि स्थित उसकी विशेष अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। यह मामला सात फरवरी 2026 को तिरुरंगाड़ी के पास चेम्माड में प्याज से लदे एक ट्रक में 448 बक्सों में छिपाकर रखी गई जिलेटिन की 89 हजार 600 छड़े और 10 हजार 500 विस्फोटक बरामद होने से संबंधित है।
विस्फोटक की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस ने एक ईंट भट्ठे पर छापा मारा, जहां प्याज से लदा ट्रक खड़ा था। पुलिस ने पाया कि कुछ लोग ट्रक में से विस्फोटक सामग्री उतार रहे थे। तिरुरंगाड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला केंद्रीय एजेंसी को सौंप दिया गया। एसओ ने कहा, हमने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। हमारी जांच से संकेत मिला था कि विस्फोटकों का इस्तेमाल अवैध खनन के लिए किया जाना था। लेकिन बरामद सामग्री की भारी मात्रा को देखते हुए एनआईए ने विस्तृत जांच करने का फैसला किया।''
विस्फोटक की आपूर्ति श्रृंखला
पुलिस ने बताया कि उनकी जांच में पता चला कि विस्फोटक कर्नाटक के बीजापुर से लाए गए थे। मामला विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा-4 (जान-माल को खतरे में डालने की मंशा से विस्फोटक रखना) और धारा-5 (संदिग्ध परिस्थितियों में रखने) के तहत दर्ज किया गया था।
आगे की पूछताछ
एनआईए के कोच्चि की विशेष अदालत में आवेदन देने के बाद आरोपियों से पूछताछ करने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि विस्फोटकों की आपूर्ति शृंखला और उनका निर्माण कहां हुआ, इस बात की भी विस्तृत जांच की जाएगी। तिरुरंगाड़ी में विस्फोटक बरामद होने से कुछ दिन पहले पलक्कड़ में तरबूज से लदे एक ट्रक से भी 100 से अधिक बक्सों में जिलेटिन की छड़ और विस्फोटक बरामद किए गए थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


