विवाहेत्तर संबंधों को बढ़ावा देने वाले ग्लीडेन ऐप पर आयोग सख्त

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

विवाहेत्तर संबंधों को बढ़ावा देने वाले ग्लीडेन ऐप पर आयोग सख्त

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने विवाहेतर संबंधों को बढ़ावा देने वाले सोशल मीडिया मंच 'ग्लीडेन एप' के खिलाफ शिकायत का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने 'एक्स' पोस्ट में बताया कि सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन की ओर से प्राप्त शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 'ग्लीडेन एप' विवाहित महिलाओं और पुरुषों को विवाहेतर संबंध बनाने के अवसर उपलब्ध कराता है और इस पर लगभग 40 लाख भारतीय सक्रिय हैं।

शिकायत में कहा गया है कि यह मंच कथित 'व्यभिचार और यौन आमंत्रण' को बढ़ावा देता है, जिससे पारिवारिक और सामाजिक ढांचे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।आयोग के अनुसार, गुप्त रूप से बने ऐसे संबंध उजागर होने पर विवाह टूटने, घरेलू हिंसा और गंभीर मामलों में आत्महत्या जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। ऐसे में यह जांच जरूरी है कि क्या इस प्रकार की सेवाएं मौजूदा कानूनों के तहत वैध हैं या नहीं। आयोग ने प्रारंभिक तौर पर इन आरोपों को मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़ा माना है और कहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।