Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNHRC Directs States to Protect Vulnerable from Upcoming Cold Wave
बेघरों को शीतलहर से बचाने के लिए एनएचआरसी ने दिए निर्देश

बेघरों को शीतलहर से बचाने के लिए एनएचआरसी ने दिए निर्देश

संक्षेप:

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शीतलहर से कमजोर तबके और बेघरों को बचाने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित 19 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों को कदम उठाने का निर्देश दिया है। 2019 से 2023 के बीच शीतलहर से 3639 मौतें हुईं। आयोग ने ठंड से जुड़ी बीमारियों के लिए मेडिकल केयर का प्रावधान करने की अपील की।

Dec 05, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संभावित शीतलहर से समाज के कमजोर तबके और बेघरों को बचाने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों को पहले से समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया। मानवाधिकार आयोग ने 19 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया है। एनएचआरसी ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में कहा गया कि 2019 से 2023 के बीच शीतलहर से देश भर में 3639 मौंते हुई। सबसे अधिक मौतें उत्तराखंड में हुई। आयोग ने राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों से• ठंड से जुड़ी बीमारियों के लिए मेडिकल केयर देना और इलाज के स्टैंडर्ड तरीके लागू करने को कहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मानवाधिकार आयोग ने 19 राज्य सरकारों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों से पहले से कदम उठाने और राहत के उपाय करने को कहा है। आयोग ने कहा कि इन उपायों का मकसद सबसे कमजोर लोगों, खासकर नवजात, बच्चों, गरीबों, बुज़ुर्गों, बेघरों, बेसहारा और भिखारियों की रक्षा करना होना चाहिए, जो घर और संसाधनों की कमी के कारण शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जागरूक करने की अपील की। आयोग ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एडमिनिस्ट्रेशन से शीतलहर में अनचाही घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की एक विस्तृत रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है। आयोग ने राज्यों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की की दिशा-निर्देशों को प्रभावी तरीके से लागू करना को कहा है कि ठंड के चलते किसी की मौत न हो। --------------------------------------- 2019 से 2023 के बीच शीतलहर से 3639 कुल मौतें हुईं --------------------------------------- उत्तराखंड-797, पंजाब-734 , बिहार-734 ठंड से बचाने के उपाय * इलाज के प्रोटोकॉल बनाना * दिन और रात के आश्रय गृह का पर्याप्त इंतजाम * ठंड से जुड़ी बीमारियों के लिए मेडिकल केयर और इलाज के स्टैंडर्ड तरीके लागू करना * राहत की कोशिशों की लगातार निगरानी करना * असर पक्का करने के लिए सक्रिय तरीका अपनाना।