आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आंध्र प्रदेश में बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा आर्थिक कॉरिडोर पर 24 घंटे में दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस उपलब्धि की जानकारी दी और केंद्र सरकार के विजन को श्रेय दिया। एनएचएआई दो और रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रहा है।

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण  का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’

अमरावती, एजेंसी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण में 24 घंटे के भीतर दो ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ कायम किए हैं। यह उपलब्धि बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर निर्माण में हासिल की गई। बुधवार को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘आज एनएचएआई ने आंध्र प्रदेश में बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर (एनएच-544जी) पर 24 घंटे के अंदर लगातार 28.95 लेन-किलोमीटर और 10,675 मीट्रिक टन बिटुमिनस कंक्रीट बिछाकर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।’ उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय केंद्र सरकार के विजन और केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व को दिया।

दो और रिकॉर्ड बनाने की कोशिश नायडू ने बताया कि प्राधिकरण आंध्र प्रदेश में निर्माणाधीन इकोनॉमिक कॉरिडोर पर दो और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में है। 11 जनवरी तक इकोनॉमिक कॉरिडोर के पैकेज दो और पैकेज तीन पर ये रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्राधिकरण को इसके लिए शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख