पांच राजमार्गों की मौद्रीकरण के लिए आरआईआईटी के प्रस्ताव स्वीकार
- झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में हैं ये राजमार्ग नई दिल्ली, एजेंसी।

- झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में हैं ये राजमार्ग नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को बताया कि उसने 260 किलोमीटर लंबे पांच राजमार्ग खंडों की परिसंपत्तियों को बाजार में चढ़ाने (मौद्रीकरण) के लिए ‘राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी)’ के 9,500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। एनएचएआई ने बयान में बताया कि बाजार में चढ़ाई गई ये परिसंपत्तियां चार राज्यों में फैली हुई हैं। बयान के अनुसार, ‘एनएचएआई ने चार राज्यों में 260 किलोमीटर से अधिक लंबे पांच खंडों के परिसंपत्ति मौद्रीकरण के लिए राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के 9,500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।’
इन संपत्तियों में झारखंड का 80.52 किलोमीटर लंबा गोरहर-बरवा अड्डा खंड, आंध्र प्रदेश का 69.4 किलोमीटर लंबा चिलकलूरीपेट-विजयवाड़ा खंड, तमिलनाडु का 32.6 किलोमीटर लंबा चेन्नई बाइपास और 33 किलोमीटर लंबा चेन्नई-टाडा खंड तथा कर्नाटक में 44.6 किलोमीटर लंबा नीलमंगला-तुमकुर खंड शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


