खेल : न्यूजीलैंड की ताहुहु ने वनडे से संन्यास लिया
न्यूजीलैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज लिया ताहुहु ने महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 35 वर्षीय ताहुहु ने 15 साल के करियर में 103 वनडे मैचों में 125 विकेट लिए। वह टी-20 प्रारूप में खेलना जारी रखेंगी और अगले टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए खेलेंगी।

वेलिंगटन, एजेंसी। न्यूजीलैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज लिया ताहुहु ने रविवार को महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से लिया। ताहुहु ने 15 साल के करियर में 103 मैचों में 125 विकेट चटकाए जो न्यूजीलैंड की ओर से महिला क्रिकेट में रिकॉर्ड है। 35 वर्षीय ताहुहु ने जून 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करने के बाद चार विश्व कप (2013, 2017, 2022 और 2025) में भाग लिया। वह हालांकि टी-20 प्रारूप में खेलना जारी रखेंगी। इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले अगले टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिताब के रक्षा के अभियान का हिस्सा बनना चाहती हैं। पिछले साल के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला न्यूजीलैंड के लिए उनका अंतिम वनडे था।
उन्होंने विश्व कप में 36 विकेट चटकाए जो न्यूजीलैंड की ओर से रिकॉर्ड है। ताहुहु ने कहा, वनडे में व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का नाम) की जर्सी पहनना हमेशा से सौभाग्य और सम्मान की बात रही है। एक मैच खेलने को मिलना कमाल का एहसास था। सौ से अधिक बार जर्सी पहनना और अपने देश तथा अपने परिवार का प्रतिनिधित्स करना, ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


