Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNew Zealand Achieves Historic ODI Series Victory Over India in Indore
खेल : न्यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली सीरीज

खेल : न्यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली सीरीज

संक्षेप:

न्यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली सीरीज इंदौर, एजेंसी। न्यूजीलैं

Jan 18, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली सीरीज इंदौर, एजेंसी। न्यूजीलैं ड ने 14 महीने में टीम इंडिया पर दूसरी ऐतिहासिक जीत दर्ज की। नवंबर 2024 में पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज (3-0 से क्लीन स्वीप) जीतने के बाद रविवार को वनडे में भी 37 साल का सीरीज जीत का इंतजार खत्म कर दिया। अब दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड की युवा टीम ने 0-1 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए दुनिया की नंबर एक टीम को 2-1 से हराकर घर में उसकी बादशाहत भी खत्म कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम ने तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 41 रन से पटखनी दी। इस हार के साथ भारत का सात साल 11 सीरीज से घर में चला आ रहा जीत का सिलसिला भी थम गया। कोहली के 54वें शतक पर डेरिल का नौवां और फिलिप्स का दूसरा सैकड़ा भारी पड़ा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से मिले 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 ओवर में 296 रन पर आउट हो गई। होलकर में भारतीय टीम की यह आठ मैचों में पहली हार है। जबकि न्यूजीलैंड की दो में पहली जीत है। कोहली जब तक क्रीज पर थे उम्मीद कायम थी लेकिन 46वें ओवर में क्लार्क की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डेरिल के हाथों लपके गए। उनके आउट होने के साथ ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। उन्होंने 108 गेंद में 124 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने 71 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। कोहली ने अकेले डटे रहे। उन्हें नितीश 53 और राणा 52 का अच्छा साथ मिला। रहित ने चौके के साथ शानदार अंदाज में शुरुआत की। दूसरे छोर पर कप्तान गिल भी शॉट लगाकर अच्छी लय में दिख रहे थे। रोहित ने जैस की गुड लेंथ को जल्दी खेलने के कारण मिडऑन में क्लार्क को कैच देकर आउट हो गए। कोहली अब क्रीज पर थे, उन्होंने जैक पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर इरादे जाहिर किए। हालांकि सातवें ओवर में भारत को दूसरा झटका गिल के रूप में लगा। वह जैमीसन की गेंद को डिफेंड करने के प्रयास में थे लेकिन यह उनके स्टंप पर जा लगी। श्रेयस और राहुल के विकेट जल्दी गिर गए। नितीश के जाने के बाद जडेजा बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर लपके गए। जैसे-जैसे रन रेट बढ़ता गया, कोहली ने रोटेट करना जारी रखा। उन्होंने अपना शतक पूरा किया जिस पर इंदौर की भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। राणा की अर्धशतकीय पारी ने कुछ समय के लिए उम्मीदें जगाईं। हालांकि पर जरूरी रन रेट बहुत ज्यादा था। कोहली के आउट होने के साथ भारत की हार पक्की हो गई। न्यूजीलैंड ने शुरुआती झटकों से उबर कर डेरिल 137 और फिलिप्स 106 की शतकीय पारियों से आठ विकेट पर 337 रन बनाए। न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर सात गेंद में पवेलियन लौट चुके थे। स्कोर बोर्ड पर पांच रन टंगे थे। इसके बाद डेरिल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 219 रन की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले दो ओवर में पांच रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। निकोल्स खाता भी नहीं खोल सके। कृष्णा की जगह टीम में शामिल हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने पहले ही ओवर में खूबसूरत गेंद पर निकोल्स की गिल्लियां बिखेर दीं। उन्होंने ऑफ स्टंप के करीब से गेंद डाली जिससे असमंजस में पड़े निकोल्स ने देर से बल्ला हटाया और गेंद अंदरूनी किनारा लेकर लेग स्टंप से जा टकराई। अर्शदीप और राणा ने सटीक लेंथ पर गेंद डालते हुए शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रोके रखा। ------------------ चौथे प्रयास में न्यूजीलैंड ने मारी बाजी न्यूजीलैंड ने आखिरकार 17वें भारत दौरे में अपना पहला वनडे खिताब जीत ही लिया। इससे पहले भारत के 16 दौरों में वह कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाया था। इस दौरान तीन बार (1995, 2016 और 2017) उसने द्विपक्षीय सीरीज में निर्णायक मुकाबले खेले पर हर बार हार गया। द्विपक्षीय सीरीज के अलावा चार वनडे विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है। ---------------------- मिचेल 300 प्लस रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी मिचेल भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 300 प्लस रन बनाने वाले पहले जबकि कुल चौथे मेहमान बल्लेबाज हैं। उन्होंने 176 की औसत से 352 रन बनाए। इससे 44 साल पहले 1982 में श्रीलंका के राय दियास ने 262 रन बनाए थे। यही नहीं वह भारतीय सरजमीं पर लगातार पांच मैचों में 50 प्लस का स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। पिछले पांच मैचों में उन्होंने 130, 134, 84, 131 नाबाद और 137 रन की पारियां खेली हैं। ------------------ विराट ने सहवाग- पोंटिंग को पछाड़ा विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक सैकड़े जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सातवें शतक के साथ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग और हमवतन विरेन्दर सहवाग छह-छह को पीछे छोड़ दिया। विराट ने अपना शतक 91 गेंदों में पूरा किया। कोहली ने वनडे का 54वां जबकि कुल 85वां सैकड़ा लगाया -------------------------------