Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNew Year Weather Update Snowfall in Kashmir and Himachal Dense Fog in Plains
पहाड़ों पर बर्फबारी से नए साल का स्वागत, मैदान में कोहरे का असर

पहाड़ों पर बर्फबारी से नए साल का स्वागत, मैदान में कोहरे का असर

संक्षेप:

कश्मीर घाटी में नए साल का आगाज ताजा बर्फबारी के साथ हुआ। हिमाचल में हल्का हिमपात हुआ और राजस्थान में बारिश दर्ज की गई। मैदानी राज्यों में कोहरे का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। शीत दिवस और शीत लहर का भी पूर्वानुमान है।

Jan 01, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

श्रीनगर/ चंडीगढ़/ नई दिल्ली, एजेंसी। कश्मीर घाटी में नये साल का आगाज पर्यटन स्थलों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के साथ हुआ। हिमाचल में भी ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। राजस्थान में कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, मैदानी राज्यों में कोहरे का असर अब भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी के आसार जताए हैं। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर बुधवार देर रात से बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे बड़ी संख्या में जश्न मनाने वाले लोग वहां पहुंचे। गुरेज की तुलेल घाटी, बांदीपोरा के राजदान टॉप, कुपवाड़ा के माछिल व साधना टॉप और जोजिला दर्रे जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड में मैदानी इलाके दिनभर कोहरे से ढके रहे। दृश्यता काफी कम रहने से यातायात में खासी दिक्कतें पेश आईं। अगले पांच दिन कोहरे से राहत के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा को कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इन राज्यों में अधिकतर स्थानों पर घन से घना कोहरा छाया रह सकता है। जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों और राजस्थान में भी रात और सुबह के वक्त कोहरा बना रह सकता है। शीत दिवस और शीत लहर सताएंगे मौसम विभाग के अनुसार, एक से तीन जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रह सकती है। वहीं चार जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, पांच जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और सात जनवरी तक राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर शीतलहर के आसार बने हुए हैं।