जम्मू-कश्मीर: चेनानी-नाशरी मार्ग पर दो लेन सुरंग को मिली मंजूरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की कि उधमपुर को रामबन जिले से जोड़ने वाले चेनानी-नाशरी मार्ग पर एक नई दो लेन सुरंग बनाने की स्वीकृति मिल गई है। यह सुरंग जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को कम करने में मदद करेगी और लगभग 1,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

जम्मू, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि उधमपुर को रामबन जिले से जोड़ने वाले चेनानी-नाशरी मार्ग पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग के समानांतर एक नई दो लेन (टू-ट्यूब) सुरंग बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जितेंद्र सिंह ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात का बोझ कम होगा। यह सुरंग लगभग 1,200 मीटर की ऊंचाई पर निचले हिमालय से होकर गुजरती है।
ये भी पढ़ें:इंफो::हिंद सेना की ढाल बनेगा जोजिला टनल
ये भी पढ़ें:इंफो::हिंद सेना की ढाल बनेगा जोजिला टनल
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


